अजब गजब: अमेरिका में कुत्तों के कैफे को बंद होने से बचाने के लिए लोगों ने खर्च करे 2 करोड़ रुपये, जानिए क्या है वजह

  • अमेरिका में खोला गया कुत्ता का कैफे
  • कैफे को बंद होने से बचाने के लिए खर्च करें 2 करोड़ रुपये
  • जानिए क्या है पूरा मामला

Bhaskar Hindi
Update: 2024-05-26 17:13 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई लोग पालतू जानवरों को काफी पसंद करते हैं। लोग अपने घरों में इन जानवरों की बड़ी अच्छी तरह से देखभाल करते हैं। इसके अलावा वह इन पर खूब प्यार भी लुटाते हैं। अमेरिका में एक कंपनी ने पेट लवर्स को ध्यान में रखते हुए कुत्तों का कैफे चालू किया था। यहां पर आने वाले डॉग्स के लिए नाश्ते-पानी की व्यवस्था बनाई गई है। इस कैफे में लोग अपने डॉग्स को लेकर आते थे। यहां पर कुत्तों के बैठने के लिए विशेष तरह की कुर्सियां का इंतजाम किया गया था। इसके अलावा कुत्तों की सेवा में वेटर भी मौजूद रहते थे। इस कैफे में शहर के लोग अपने-अपने डॉग्स को लाया करते थे। यहां पर डॉग्स के लिए पार्टियां भी आयोजित की जाती थी। हालांकि, अब यह कैफे पहले बंद हो चुका है। दरअसल, 2 महीने पहले इस कैफे को बंद करने की मांग उठ रही थी। इस बात से नाराज शहर के स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। कुत्तों के इस कैफे को बचाने के लिए 2 करोड़ रुपये भी दान में दिए थे। मगर, इन प्रयासों के बावजूद लोग इस कैफे को बंद होने से नहीं बचा पाए।

अमेरिका में कुत्तों के रेस्टोरेंट

इस बारे में न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका के सबसे प्रमुख शहरों में रेस्टोरेंट और कैफे हैं। डॉग्स के जाने माने रेस्टोरेंट शैटॉ ले वूफ़ में कुत्तों के लिए सैल्मन, बत्तख, सूअर का मांस और टर्की के कई प्रकार के व्यंजनों को बनाएं जाता हैं। कुत्तों को खाने में सैंडिवच और आइसक्रीम भी दी जाती हैं। इसके अलावा उन्हें बेकन और अंडे, पीनट बटर, पैनकेक, मछली, और चिप्स जैसे चीजें खाने में दी जाती हैं। इससे डॉग्स को स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ पोष्टिक आहर भी मिल जाता हैं। पिछले कई सालों में इन रेस्टोरेंट्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

इस वजह से हुआ बंद

न्यूयॉर्क में बोरिस एंड हॉर्टन ने दो कैनाइन कैफे शुरु किया था। मगर, कुछ दिनों पहले ही मालिकों ने कैफे को बंद करने की घोषण की है। इस बात से स्थानीय लोगों में बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने कैफे को बंद होने से बचाने के लिए 2,50,000 डॉलर भी खर्च किए है। लोगों ने इतना पैसा कैफे के मालिक को दिया। ताकि, वह इस कैफे को बंद होने से रोक दे। हालांकि, बीते दिन कैफे के मालिक होल्जमैन और लोगन मिखली इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा कि वह उन्हें इस कैफे को चलाने में काफी कठनाई हो रही है। इस वजह से वह यह कैफे बंद कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News